Home education शिक्षण संस्थान को राजनीति का केन्द्र बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण – पायलट

शिक्षण संस्थान को राजनीति का केन्द्र बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण – पायलट

0
लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान को राजनीति का केन्द्र बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
पायलट ने कहा कि शिक्षा के मंदिर का राजनीतिकरण करने के उद्देश्य से आरएसएस द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में शस्त्र पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो अनुचित था। इसके विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से न केवल विद्यार्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं बल्कि लोकतंत्र में आवाज़ दबाने का भी प्रयास हुआ है। पायलट ने यह भी कहा कि पुलिस की मौजूदगी में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में कानून का इकबाल कमजोर पड़ गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version