लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मालवीय मिशन, जयपुर* द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन 5 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानसरोवर जयपुर* में बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे ।
* जगदीश चंद्र* एवं *डॉ. नीलम माहेश्वरी* विशिष्ट अतिथि होंगे ।
इस समारोह में, गीता ज्ञान यज्ञ प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को राज्यपाल द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा । साथ ही, तीन विद्यालय के २० शिक्षिकाओ व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जायेंगे । समारोह में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक , शिक्षाविद् एवं छात्र भाग लेंगे ।
