Home latest भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रामलला, जगन्नाथ धाम और काशी विश्वनाथ के...

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रामलला, जगन्नाथ धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आईआरसीटीसी लेकर आया 12 दिन का धार्मिक टूर पैकेज, 4 अक्टूबर से होगी यात्रा की शुरुआत

अजमेर। संवाददाता: नितिन मेहरा
भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने श्रद्धालुओं के लिए पुरी-गंगासागर-अयोध्या धाम यात्रा ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 4 अक्टूबर 2025 को उदयपुर से रवाना होगी और 12 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।


यात्रा में शामिल प्रमुख स्थल

  • पुरी – जगन्नाथ धाम मंदिर

  • कोणार्क – सूर्य मंदिर

  • कोलकाता – गंगासागर तीर्थ और काली घाट मंदिर

  • जसडीह – बैद्यनाथ धाम

  • गया – महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर

  • वाराणसी – काशी विश्वनाथ मंदिर, कॉरिडोर, गंगा आरती, अन्नपूर्णा देवी व विशालाक्षी मंदिर

  • अयोध्या – नवनिर्मित रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी


श्रेणियां और किराया

आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए यात्रा को तीन श्रेणियों में बांटा है—

  • इकॉनमी – ₹24,560/- (नॉन-एसी ट्रेन, नॉन-एसी आवास व बसें)

  • स्टैण्डर्ड – ₹34,500/- (एसी ट्रेन, नॉन-एसी आवास व बसें)

  • कंफर्ट – ₹45,275/- (एसी ट्रेन, एसी आवास व एसी बसें)


यात्रा कार्यक्रम (मुख्य पड़ाव)

  • 04 अक्टूबर: उदयपुर से रवाना, वाया अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर

  • 06 अक्टूबर: पुरी – जगन्नाथ धाम दर्शन

  • 07 अक्टूबर: कोणार्क सूर्य मंदिर दर्शन

  • 08 अक्टूबर: गंगासागर तीर्थ दर्शन

  • 09 अक्टूबर: कोलकाता – काली घाट मंदिर

  • 10 अक्टूबर: जसडीह – बैद्यनाथ धाम दर्शन

  • 11 अक्टूबर: गया – महाबोधि व विष्णुपद मंदिर

  • 12 अक्टूबर: वाराणसी – काशी विश्वनाथ, गंगा आरती

  • 13 अक्टूबर: अयोध्या – रामलला मंदिर व हनुमानगढ़ी

  • 15 अक्टूबर: उदयपुर वापसी, यात्रा समाप्ति


विशेष सुविधाएं

  • आधुनिक एसी और नॉन-एसी कोच, बायो-टॉयलेट्स, किचन-कार

  • होटल आवास, शुद्ध शाकाहारी भोजन, ट्रांसपोर्टेशन

  • मंदिर दर्शन और गाइडेड टूर

  • यात्रा बीमा (इंश्योरेंस)

  • सरकारी/PSU कर्मचारियों को LTC सुविधा


बुकिंग और जानकारी

  • वेबसाइट: www.irctctourism.com

  • व्हाट्सएप नंबर: 9001094705, 8595930998

  • क्षेत्रीय कार्यालय: आईआरसीटीसी, 708, 7वीं मंजिल, क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, जयपुर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version