Home latest धूमधाम से मनाई गई भगवान वामन की जयंती

धूमधाम से मनाई गई भगवान वामन की जयंती

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

जिला नागौर | विधानसभा मेडता | लोकेशन: पादूकलां

पादूकलां। कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विष्णु के पंच अवतार वामन जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चारभुजा मोहल्ला स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मंदिर परिसर में चारभुजा महिला मित्र मंडल की ओर से 108 परिक्रमा लगाई गई। मंदिर पुजारी मूलदास वैष्णव के सान्निध्य में भगवान वामन के चित्र की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और आरती उतारने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। भजन-कीर्तन के बीच भक्तों ने भगवान वामन की कथा भी श्रवण की।

पं. राकेश उपाध्याय ने बताया कि दैत्यराज बलि का घमंड तोड़ने के लिए भगवान विष्णु ने वामन रूप में अवतार लिया था और तीन पगों में तीनों लोक नापकर इंद्र को पुनः स्वर्ग का अधिकार दिलाया।

इस दौरान हुई रुक-रुक कर बारिश को श्रद्धालुओं ने इंद्रदेव का आशीर्वाद माना।

जयंती उत्सव में शारदा बोहरा, सरजू देवी बोहरा, शांति देवी, गेरूदेवी वैष्णव, भंवरी देवी, देवकी देवी बोहरा, सुनीता बोहरा, नीलम बोहरा, अनिशा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version