शारदीय नवरात्र मेला शुरू, पूर्व महाराजा कृष्ण चंद्र पाल ने की घट स्थापना

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

करौली। संवाददाता : नवीन शर्मा (लोकेशन – कैलादेवी)

करौली जिले के प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर में सोमवार से शारदीय नवरात्र मेला शुरू हो गया। मंदिर ट्रस्ट के सोल ट्रस्टी एवं पूर्व महाराजा कृष्ण चंद्र पाल ने महारानी रोहिणी देवी और परिवार सहित मंदिर पहुंचकर विधिवत घट स्थापना की। घट स्थापना के साथ ही मेले की शुरुआत हुई।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं—

  • दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं ताकि सुगम दर्शन हो सके।

  • मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  • 200 पुलिसकर्मी मेले में तैनात रहेंगे।

  • साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।

  • रोडवेज ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।

भक्ति और उत्सव का माहौल

  • शुभ मुहूर्त में घर-घर और मंदिरों में घट स्थापना की जा रही है।

  • कैलादेवी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है।

  • नवरात्र के नौ दिनों तक गांव-गांव और शहरों में गरबा, रामायण पाठ और भक्ति कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

  • विद्वान पंडितों द्वारा मंदिर में घट स्थापना की गई।

पूजा-अर्चना और कामनाएँ

इस अवसर पर पूर्व महाराजा कृष्ण चंद्र पाल और महारानी रोहिणी देवी ने माता के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर ट्रस्ट के मुख्य परिचालन अधिकारी विवेक द्विवेदी, संतोष सिंह एडवोकेट, के.सी. पाल सहित ट्रस्ट के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here