शारदा बाल निकेतन विद्यालय में 83 प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर | (प्रदीप कुमार डागा) शारदा बाल निकेतन विद्यालय में कक्षा पंचमी एवं अष्टमी बोर्ड परीक्षा में ‘ए ग्रेड’ प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 83 प्रतिभाशाली भैया-बहनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम रामद्वारा के महंत जानकीदास महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में किरणा एसोसिएशन मर्चेंट्स के अध्यक्ष धर्माराम भाटी उपस्थित रहे, जबकि प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवलराज बछावत, उपाध्यक्ष जगदीश जोशी तथा व्यवस्थापक ईंदू चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संस्कार और शिक्षा पर दिया जोर

महंत जानकीदास महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भक्त प्रहलाद और ध्रुव के प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों और भक्ति भाव से जुड़ने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि धर्माराम भाटी ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसमें संस्कार और व्यावहारिक ज्ञान दोनों शामिल हों। उन्होंने कहा कि ऐसे गुणों से ही व्यक्ति समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर सकता है।

83 प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में कक्षा पंचमी एवं अष्टमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 83 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य मेघा खिलेरी ने किया, प्रधानाचार्य अरविंद बौड़ा ने स्वागत एवं परिचय दिया तथा केवलराज बछावत ने आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी, प्रबंध समिति के सदस्य एवं आचार्यगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here