लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द
राजसमन्द। जिला पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी (सीओ) के आदेश-निर्देशानुसार काकरोली कस्बे में सायंकालीन समय पुलिस ने सघन कार्रवाई की। एसएचओ सरोज बैरवा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात को सुचारू कराया और आमजन को राहत दिलाई।
पुलिस द्वारा शाम के समय बाजार में अतिक्रमण व अव्यवस्था के चलते हो रही यातायात समस्याओं को दूर किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की गई। पुलिस टीम ने शहर के बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर पहुंचकर चेकिंग की, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने बस स्टैंड, जल चक्की, भील मगरी, माटा मोहल्ला सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस की इस सक्रियता से कस्बे में कानून-व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मुस्तैदी और सक्रिय कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे शांति एवं सुरक्षा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
















































