शाकम्भरी माता मंदिर में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

0
83
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर (डब्ल्यू  गोस्वामी)

शहर में शारदीय नवरात्रि स्थापना दिवस के अवसर पर शाकम्भरी माता मंदिर परिसर में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

सांस्कृतिक संध्या शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर क्षेत्रीय कला एवं संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देना और नवपीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना है। इस अवसर पर उपस्थिति दर्ज कराने वालों में उपखंड अधिकारी ऋषि राज कपिल, डीएसपी अनुपम मिश्रा, सांभर थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, फुलेरा थाना अधिकारी चंद्र प्रकाश यादव, नगर पालिका मंडल अध्यक्ष बालकिशन जांगिड़, शाकम्भर न्यास अध्यक्ष कुलदीप व्यास शामिल थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here