लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। सामाजिक सरोकारों के तहत कार्य करते हुए सेवन डोर फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल करते हुए नोखा निवासी दिव्यांग सतनारायण को ट्राई साइकिल भेंट की। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
संस्था के चेयरमेन सुखदेव मनिहार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा नागौर जिले में लगातार जनसेवा एवं सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है।
संस्था अध्यक्ष रामधन सुथार ने बताया कि दिव्यांग सतनारायण को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए यह ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में रहे कई सदस्य उपस्थित
इस अवसर पर संस्था के सदस्य मुकुंद सेन, गजेंद्र माथुर, महेंद्र चंदेल, सतनारायण वैष्णव, सावित्री दरक, मुकेश तोषनीवाल, राकेश तेली, भोजराज बजाज और हरगोविंद दरक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आगामी चिकित्सा शिविर पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान 6 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर को लेकर भी चर्चा की गई। संस्था ने अधिक से अधिक जरूरतमंदों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है तथा बताया कि लाभार्थियों को पहले टोकन लेना आवश्यक होगा।
