सेवाली कट पर दर्दनाक हादसा बेकाबू पार्सल ट्रक पलटा, राहगीर की मौत

0
51
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा राजसमन्द
राजसमंद। राजनगर थाना क्षेत्र के सेवाली कट पर आज सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उदयपुर से गोमती की ओर जा रहा एक पार्सल लोडिंग ट्रक अचानक बेकाबू होकर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक राहगीर ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर राजनगर थाना के एएसआई मदन लाल सालवी मय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नेछवा सीकर जिले के निवासी हनुमान सिंह पिता समंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों से संपर्क कर राजसमन्द बुलाया ।
हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और सड़क पर बिखरे पार्सल को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया। सामान की निगरानी के लिए पुलिस तैनात की गई फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here