Home latest सेना दिवस से पूर्व जयपुर में ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का आयोजन...

सेना दिवस से पूर्व जयपुर में ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का आयोजन श्री भवानी निकेतन में

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 
*भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान द्वारा 78वें सेना दिवस से पूर्व आयोजन*
*जयपुर। भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत जयपुर स्थित श्री भवानी निकेतन कैंपस में 08 जनवरी  से चार दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रही है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सैन्य -नागरिक संबंधों को सुदृढ़ करना, आम नागरिकों को सेना की आधुनिक क्षमताओं से प्रत्यक्ष परिचित कराना तथा युवाओं को सेवा, अनुशासन और राष्ट्रीय दायित्व के मूल्यों से प्रेरित करना है।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन  भजन लाल शर्मा,  मुख्यमंत्री, राजस्थान द्वारा किया जाएगा।  भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने वाली पहलों के लिए राज्य नेतृत्व के समर्थन को रेखांकित करेगी। चार दिवसीय इस आयोजन में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति संभावित है, इनमें राजस्थान की  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा राजस्थान के  राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वे सेना के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं आमजन से संवाद करेंगे
प्रदर्शनी में आगंतुकों को भारतीय सेना की ऑपरेशनल एवं तकनीकी क्षमताओं का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जिसमें मेकैनाइज़्ड प्लेटफॉर्म, आर्टिलरी सिस्टम्स, इन्फेंट्री के हथियार, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) तथा उन्नत संचार उपकरण शामिल हैं। इंटरएक्टिव स्टॉल और सैनिक सहभागिता क्षेत्र नागरिकों को सेना की पेशेवर दक्षता, अनुशासन और परिचालन तत्परता को निकट से देखने का अवसर प्रदान करेंगे। इस प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सशक्त क्षमताओं का प्रतीक रहे अत्याधुनिक उपकरणों का भी भव्य प्रदर्शन किया जाएगा, जो हमारी सामरिक दक्षता और तकनीकी सामर्थ्य को रेखांकित करेगा।  प्रदर्शनी आम लोगों के  अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version