सेमारी में निकली राम रेवाड़ी शोभायात्रा

0
57
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी के जयकारों से गुंजा नगर, जगह-जगह हुआ स्वागत

सेमारी (सलुम्बर)। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर सेमारी कस्बे में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। वैष्णव मोहल्ला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से ठाकुर जी को सुसज्जित बेवाण में विराजित कर राम रेवाड़ी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

रिमझिम बारिश में ठाकुर जी का नगर भ्रमण

भक्तों ने जयकारों और भजनों के बीच नगर भ्रमण करवाया। शोभायात्रा बड़ा रावला, सदर बाजार, चौबीसा मोहल्ला होते हुए पुरानी बावड़ी पहुंची, जहां ठाकुर जी का शाही स्नान और पूजा-अर्चना की गई।

गणपति चौक पर भव्य स्वागत

वहीं बस स्टैंड स्थित गणपति चौक पर गणपति महोत्सव कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने पुष्प और श्रीफल अर्पित कर ठाकुर जी का स्वागत किया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी का बेवाण उठाने का लाभ लिया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान के दर्शन किए।

महाआरती और प्रसाद वितरण

मंदिर लौटने पर भक्तों ने महाआरती उतारी और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गाजे-बाजे के साथ उत्साह का माहौल बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेमारी थाना पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here