लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सेमारी (सलुम्बर)। सेमारी उपखण्ड क्षेत्र के गाँव कुण्डा रामुआ में एक गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर सेमारी थाना पुलिस, एएसआई दोलत सिंह, कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह, शम्भू सिंह, 112 चालक क़िस्मत सिंह और गैस एजेंसी के कर्मचारी रणजीत टेलर तुरंत मौके पर पहुंचे।
अधिकारीयों ने आग पर काबू पाया और राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, घटना रमण पुत्र हरिया मीणा के घर में शाम साढ़े सात बजे के करीब गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लगने से हुई।