लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर (योगेश ऋषिका) – फतेहपुर रोड स्थित सीकर पासपोर्ट ऑफिस में मंगलवार दोपहर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी और स्थानीय पुलिस की कई टीमों के साथ डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस, अग्निशमन और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
कार्रवाई का क्रम
-
पासपोर्ट ऑफिस, बैंक और नजदीकी मॉल को तुरंत खाली कराया गया।
-
स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने सर्च अभियान शुरू किया।
-
जयपुर से विशेष बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और पूरे परिसर की गहन जांच की गई।
-
लगभग 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन किसी भी प्रकार की बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
अधिकारियों की जानकारी
-
एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि सूचना मेल के माध्यम से मिली थी और फिलहाल मेल कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।
-
इस दौरान उद्योग नगर, कोतवाली और गोकुलपुरा थाना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
-
बम की फेक सूचना के कारण पासपोर्ट ऑफिस और बैंक सेवाएं बंद रहीं और मॉल में लोगों को करीब 4 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने सर्च अभियान समाप्त कर परिसर सुरक्षित घोषित किया। आगे की कार्रवाई मेल स्रोत और फेक सूचना देने वालों की पहचान के बाद की जाएगी।
