लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान को मिला बड़ा सहयोग
योगेश ऋषिका, सीकर।
सीकर। ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान, सीकर को ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा सहयोग प्राप्त हुआ है। टोंक छिलरी, जिला झुंझुनू के मूल निवासी एवं एच.एस.सी. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरफूल सिंह चौधरी ने संस्थान को 9,80,000 रुपये की चंदा राशि भेंट की।
संस्थान के अध्यक्ष झाबरमल और कार्यकारिणी सदस्यों ने हरफूल सिंह चौधरी के निवास धापु रेजिडेंसी, नवलगढ़ रोड, सीकर पहुंचकर उनका शाल, साफा व माल्यार्पण कर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया।
संस्थान के कोषाध्यक्ष रामनिवास मील ने बताया कि हरफूल सिंह चौधरी अब तक संस्थान को कुल 28.30 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा चुके हैं।
इस अवसर पर भामाशाह के प्रेरणा स्रोत विद्याधर सेवदा का भी सम्मान किया गया। संस्थान प्रबंधन परिवार ने भामाशाह के परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।

















































