Home rajasthan सीईओ रामप्रकाश ने पीसांगन क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया...

सीईओ रामप्रकाश ने पीसांगन क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन ,अजमेर | (ओमप्रकाश चौधरी)। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने पीसांगन पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

दौरे के दौरान सीईओ ने गोला स्थित गुगड़िया मंगरी चरागाह विकास कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ रामप्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र मालाकार, सहायक अभियंता आर.डी. गुर्जर, तेजपाल गुर्जर, सलभ टंडन, जेईएन प्रमोद कुमावत एवं वीडीओ एकता मुडोतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version