लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमन्द (गौतम शर्मा)। कुंवारिया कस्बा चौकी परिसर में शुक्रवार देर शाम नवनियुक्त सीआई रामचंद्र कुमावत की अध्यक्षता में सीएलजी और शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन पुलिस ने दिया।
सीआई रामचंद्र कुमावत ने कहा, “चाहे दिन हो या रात, ग्रामीण पुलिस का पूरा सहयोग करें। सामुदायिक सहयोग से बड़े अपराध समय रहते रोके जा सकते हैं।” उन्होंने ‘पुलिस मित्र’ पहल शुरू करने की जानकारी दी और युवाओं से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।
-
ग्रामीणों से परिचय और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी
-
रात्रिकालीन सुरक्षा को मजबूत करने की पहल
-
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और सतर्क रहने की अपील
-
साइबर सुरक्षा सलाह: अनजान नंबर/एपीके-पीडीएफ फाइल न खोलें, डेटा लीक पर तुरंत पुलिस को सूचित करें
-
ट्रैफिक जाम की समस्या पर पुलिस ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया

बैठक में फियावड़ी पंचायत के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य व कस्बेवासी उपस्थित रहे।












































