- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बामनवास, सवाई माधोपुर। उपखंड अधिकारी प्रियंका कंडेला ने PHC जाहिरा और CHC सुकार का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान PHC जाहिरा में 2 और CHC सुकार में 4 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई और जिम्मेदारों में जवाबदेही का माहौल सख्त हुआ। प्रियंका कंडेला ने कहा कि जनस्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- Advertisement -















































