लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन-पीसांगन,अजमेर
ओम प्रकाश चौधरी स्थानीय संवाददाता
पीसांगन के रामपुरा डाबला में भी नोनिहालो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का देखा सीधा प्रसारण,हौंसला अफजाई पर जताया प्रधानमंत्री का आभार।
उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते हुए। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के द्वारा उनकी की गई हौंसला अफजाई पर आभार व्यक्त किया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के 9 वें एपिसोड में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर विद्यार्थियों से चर्चा की उक्त कार्यक्रम का उपखंड मुख्यालय स्थित सभी विद्यालयों के अलावा देहात में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा डाबला में भी विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना। इस दौरान नोनिहालो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई हौंसला अफजाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। रामपुरा डाबला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्रा नेहल प्रजापत व कशिश चौधरी समेत अन्य छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बताई गई 5 बड़ी महत्वपूर्ण बातें विकसित भारत को अपना सपना बनाने,किसी भी डर को खुद के भरोसे के द्वारा भगाने,देश की अमर कहानियों पर गेम बनाने,मार्क्स की बीमारी से बचने के साथ ही स्किल व मार्क्स में से किसी एक के पीछे नही भागने के बजाय विद्यार्थी होने के नाते मार्क्स लाने के साथ ही मार्क व स्किल के मध्य संतुलन बनाने के दिए मंत्र की तारीफ़ करते हुए। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परीक्षा की तैयारी में आत्मविश्वास और सकारात्मकता लाने के विषय पर छात्र हित मे उनसे की गई बेहतरीन चर्चा व हौंसला अफजाई पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों के अलावा परीक्षा प्रभारी दीपिका वैष्णव,पप्पूराम चोयल,रामपाल रेगर,मोहनलाल गुर्जर,हुकमाराम जाट,पुष्करलाल कुमावत,अबरार अहमद समेत नोनिहाल मौजूद रहे।
















































