सवाई माधोपुर में बम की धमकी से मुख्य डाकघर में मचा हड़कंप

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को धमकी मिलने की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस की मानटाउन थाना टीम, डीएसटी टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर भवन को तुरंत खाली कराकर पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई।

जांच के दौरान अलमारियों, कंप्यूटर, रैक और फाइलों सहित कार्यालय में रखे हर सामान की बारीकी से जांच की गई। हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है और आसपास के इलाके में सर्च अभियान जारी रखते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here