Home latest सत्य, ईमानदारी और समानता से ही समाज की उन्नति संभव: पूर्व मंत्री...

सत्य, ईमानदारी और समानता से ही समाज की उन्नति संभव: पूर्व मंत्री रामलाल जाट

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 192 प्रतिभाओं का किया सम्मान

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के नगर निगम भीलवाड़ा परिसर में स्थित टाउन हॉल में जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह धरोहर-2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट, अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक डॉ. बालूराम चौधरी, विशिष्ठ अतिथि सुखपाल जाट, डीटीओ रामकृष्ण चौधरी आदि अतिथियों ने माता सरस्वती व तेजाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने उपरणा ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि शिक्षा से ही तरक्की के रास्ते खुलते है। साथ ही सत्य ईमानदारी और समानता से ही समाज की उन्नति संभव है। शिक्षा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। जब हम बचपन से लेकर बुढ़ापे तक किसी को शिक्षित बनाते है तो उसकी जिंदगी ही नहीं पूरा परिवेश बदल जाता है। समारोह में उपस्थित प्रतिभाओं में बेटियों की संख्या ज्यादा होने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा के दामन में पली बढ़ी लड़की अपने परिवार का सहारा बनती है न सिर्फ आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से भी वह मजबूत बनती है। जाट ने कहा कि शिक्षित महिला बच्चों की पढ़ाई में योगदान के साथ-साथ घर का स्वास्थ्य संभालती है व सामाजिक हितों के लिए भी काम कर सकती है। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने व मोबाइल से दूर रहने की नसीहत दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version