Home latest 325 से अधिक लाभार्थियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया

325 से अधिक लाभार्थियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा भीलवाड़ा का सात दिवसीय योग शिविर संपन्न

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद नेताजी सुभाष शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभाष नगर में धूमधाम से हुआ। यह शिविर पतंजलि परिवार भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें योग शिक्षक एवं पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष भंवर शर्मा का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चले समापन समारोह में प्रांतीय संयोजक संपर्क रजनीकांत आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर परिषद परिवार, पतंजलि परिवार और शहर के कई गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 325 लाभार्थियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। समारोह के अंत में योग शिक्षक भंवरलाल शर्मा का तिलक, उपरना और भेंट प्रदान कर अभिनंदन किया गया। शिविर प्रभारी दिनेश विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया। योग शिविर के सफल आयोजन में शाखा के अध्यक्ष पंकज लोहिया, सचिव कैलाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश रावत, और महिला संयोजिका मधु लढा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के समापन के साथ ही साधारण सभा की तृतीय बैठक का भी आयोजन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version