सार्वजनिक कुएं और चबूतरे पर निर्माण को लेकर विवाद

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बैरवा समाज ने सौंपा ज्ञापन

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।दूनी कस्बे के घाड़ रोड स्थित रैगर-बैरवा मोहल्ले में वर्षों पुराने एक सार्वजनिक कुएं और चबूतरे पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बैरवा समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त कुएं और चबूतरे का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक हित में रैगर और बैरवा दोनों समाजों के उपयोग के लिए करवाया गया था। पूर्व में दोनों ही समाज इसका उपयोग करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से आपसी मतभेदों के चलते इसका उपयोग बंद था।

ग्रामीणों का आरोप है कि अब रैगर समाज द्वारा इस सार्वजनिक संपत्ति को निजी बताकर वहां धर्मशाला बनाने हेतु निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो कि पूरी तरह अनुचित है। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि यह स्थल रिकॉर्ड में सार्वजनिक है और समय-समय पर पंचायत द्वारा इसकी मरम्मत भी कराई जाती रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन पुराने राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर चल रहे अवैध निर्माण को बंद करवाए। साथ ही, नगरपालिका प्रशासन के माध्यम से कुएं की सफाई करवाकर इसे पुनः आम जनता के पीने के पानी और अन्य कार्यों के उपयोग हेतु बहाल किया जाए। इस दौरान मोहल्ले के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here