Home crime सरमथुरा इलाके में डिस्कॉम टीम ने बिल नहीं चुकाने पर काटे...

सरमथुरा इलाके में डिस्कॉम टीम ने बिल नहीं चुकाने पर काटे कनेक्शन,3 ट्रांसफार्मर उतारे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरमथुरा इलाके  में सघन जांच के बाद 48 अवैध जंफरों को काटा , एवं 4 बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर 65 हजार का लगाया जुर्माना

रिपोर्टर मोहित गर्ग

सरमथुरा (धौलपुर)  अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत आंगई फीडर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया । सहायक अभियन्ता पीएस जादौन ने बताया कि अभियान के तहत 1.75 लाख रुपये के बकाया पर आंगई फीडर से जुड़े गांवों से तीन सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई, जिससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।  इस दौरान मौके पर ही 22 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए 48 अवैध जम्फरों को काटा तथा 1.20 लाख रुपये के बकाया पर 10 नियमित विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए। बिजली चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (शहर) द्वारा चार मामलों में वीसीआर भरी गई और संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 65 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

विद्युत चोरी और बकाया भुगतान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त

विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी और बकाया भुगतान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी ट्रांसफार्मर उतारने, कनेक्शन विच्छेदित करने एवं वीसीआर की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान जेईएन हरिओम शर्मा, एसएस मीणा, सोन सिंह,देवेंद्र, साजिद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version