सप्तशक्ति संगम में महिलाओं ने लिया संस्कार और संरक्षण का संकल्प

0
207
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
यहां राणी सुशील कंवर उच्च माध्यमिक विवेकानंद आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। संयोजिका  रेखा नरूका ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि मंच संचालन मीनू ठाड़ा ने किया।

महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जोर

मुख्य वक्ता प्राची पारीक ने माताओं की सप्तशक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज समाज को जीजाबाई, अहिल्याबाई होलकर, सावित्रीबाई फुले और पन्नाधाय जैसी प्रेरणादायी महिलाओं की आवश्यकता है, जो अपनी संतानों में संस्कारों का संचार कर सकें।

मुख्य अतिथि  पूजा सैनी ने कहा कि संयुक्त परिवार और पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज परिवारिक एकता को साजिश के तहत कमजोर किया जा रहा है, इसलिए महिलाओं को संस्कारों को जीवित रखने और प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लेना चाहिए।

प्रश्नोत्तरी और सम्मान समारोह

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संचालन आचार्या  पूनम जैन ने किया। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

साथ ही कांता सैनी और गीता शर्मा को संयुक्त परिवार की माता एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संस्कारवान परिवार के निर्माण पर बल

अध्यक्षता कर रही विनोद बढ़ाया ने महिलाओं से कहा कि वे अपने परिवार को संस्कार दें और बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर सही दिशा दें।
संयोजिका  रेखा नरूका ने महिला जागृति की शपथ दिलाई, जबकि लक्ष्मी जैन ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लगभग 215 महिलाएं उपस्थित रहीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here