- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त के नाम सचिव राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की जमादार के पद पर नियमानुसार पदोन्नति करने की मांग की है।
अनिल धारीवाल ने बताया कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की जमादार पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी की गई है, लेकिन इस प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पदोन्नति नियम विरुद्ध की जाती है, तो यूनियन माननीय न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद सचिव राकेश कुमार ने इस पर आश्वासन दिया कि पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।
- Advertisement -















































