लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के धुवांकला ग्राम में संत शिरोमणि धन्ना भगत जी का 612वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संत धन्ना भगत जी के आदर्शों—सरलता, सच्ची भक्ति और समाज में समरसता—को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विधायक गुर्जर ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर विधायक कोष से नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन एवं भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।