लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर | विजय कपूर
बीकानेर। एक रुपया रोज़ सेवा संस्था ने नव वर्ष के पहले दिन, 1 जनवरी 2026 को स्थापना दिवस मनाया। यह संस्था पिछले 9 वर्षों से निराश्रित, कमज़ोर और जरूरतमंद व्यक्तियों की निःस्वार्थ सेवा कर रही है।
कार्यक्रम का आयोजन गंगाशहर स्थित राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय में किया गया, जहां मरीजों और उनके परिजनों को बिस्कुट और फल वितरित किए गए।
संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि 2017 से प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को सेवा कार्य के रूप में संस्था का स्थापना दिवस मनाया जाता है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के सदस्य हसन अली ग़ौरी, मंजूलता रावत, मुमताज शेख, चंचल सेन, सीमा भार्गव, सोनिया गुजराती, मानसी रावत, साजिद हुसैन ग़ौरी, मोहम्मद शाहिद लोहार, मानक वाल्मीकि, रूप कुंवर रावत, सोहन चौधरी, भजन लाल गहलोत उपस्थित थे।
कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मीकि, सुपरवाइजर दिनेश टाक और नर्सिंग ऑफिसर मोहनलाल मोदी ने सहयोग दिया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








































