लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संस्कार जैन युथ सेवा संस्थान द्वारा रामस्नेही वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय गरबा महोत्सव में समाजजन और गरबा प्रेमियों ने अपने सजीले अंदाज में गरबा खेलकर मां की स्तुति की।
पारंपरिक स्वरूप में गरबा
संस्था अध्यक्ष सुनील दक और मंत्री देवेंद्र डूंगरवाल ने बताया कि इस अवसर पर पारंपरिक गानों पर गरबा खेला गया और डांडिया की झंकार से वातावरण भक्तिमय बना। आयोजन पूरी तरह धार्मिक और पारंपरिक स्वरूप में रखा गया, जिसमें फिल्मी गानों को शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मातारानी की आरती के साथ हुई।
गणमान्य उपस्थित
अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कालुलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सत्यनारायण काबरा, पारसमल बोहरा, भैस्लाल पितलिया, गोविंद मंत्री, राजेश नाहर उपस्थित रहे।
आयोजन में सहयोग
गरबा महोत्सव में दिनेश पितलिया, सुनील लोसर, धर्मेश गांधी, प्रमोद पितलिया, विजय पितलिया, संजय मांडोत, दीपक पितलिया, पवन बोहरा, तरूण डुगरवाल, दिनेश मांडोत, गोतम मेहता, दिलिप बोहरा का सहयोग रहा।
