- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़
लोक टूडे सुनील निगन
_ झालावाड़ बांरा जिले के सांसद दुष्यन्तसिंह की जनसंवाद पदयात्रा के तीनो दिन क्षेत्र की ग्रामीण जनता के लिए सौगातों से भरा रहा। ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए। सासंद ने पदयात्रा को लेकर कहा कि आप सभी का उत्साह और सहभागिता मुझे निरंतर ऊर्जा प्रदान करती है।
गंगधार उपखंड क्षेत्र की ग्राम सुनारी से प्रस्थान के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रोककर अपनी समस्याएं साझा कीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी दूर करने तथा विद्यालय तक संपर्क सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। सांसद ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया 
ग्राम बरखेड़ा के समीप एकत्रित महिलाओं के समूह से यात्री प्रतीक्षालय के बाहर सहज एवं आत्मीय संवाद हुआ। महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र प्रारंभ करने, श्मशान भूमि आवंटन तथा विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की मांगें रखीं। इस पर गंगधार एसडीएम एवं डग विकास अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रसन्न होकर महिलाओं ने मंगलगीत गाए, जिन्हें सासंद ने पूरे मनोयोग से सुना।
पदयात्रा मार्ग के अधिकांश गांवों में पेयजल संकट की शिकायतें सामने आईं, जिस पर पीएचईडी अधिकारियों को 15 दिवस में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पदयात्रा के दौरान दिव्यांगता से संबंधित कुछ प्रकरण भी संज्ञान में आए। इन मामलों में झालावाड़ सीएमएचओ को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ ने अवगत कराया कि पुंवारखेड़ी की नन्ही बालिका के मुड़े हुए पैरों का ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांग बालिका कृष्णा एवं बालक शिवलाल को पेंशन का लाभ दिलाया जाने के साथ ही रेल दुर्घटना में हाथ-पैर गंवा चुके युवक तूफान सिंह को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा जाएगा।
सांसद दुष्यन्तसिंह ने कहा कि पदयात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि जनभावनाओं को समझने, विश्वास को सशक्त करने और समाधान के दृढ़ संकल्प का अभियान था
- Advertisement -
















































