Home latest संघ चलाएगा व्यापक जनसम्पर्क अभियान : विभाग कार्यवाह

संघ चलाएगा व्यापक जनसम्पर्क अभियान : विभाग कार्यवाह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

रेनवाल की आजाद बस्ती में विजयादशमी उत्सव, छह लाख 35 हजार गाँवों तक पहुँचने का लक्ष्य

ब्यूरो चीफ : नवीन कुमावत, किशनगढ़ रेनवाल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाएगा। इसी क्रम में 2 अक्टूबर से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। शाखाओं में अधिकतम स्वयंसेवकों की पूर्ण गणवेश में उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी, वार्ड और सर्किल स्तर पर समाज सम्मेलन होंगे तथा खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख जन गोष्ठियों में समाज के सक्रिय व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा और युवाशक्ति जागरण कार्यक्रम भी होंगे।

यह जानकारी बुधवार को आज़ाद बस्ती, रेनवाल में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्य वक्ता संजीव शर्मा (सांगानेर विभाग कार्यवाह, आरएसएस) ने दी।

पंच परिवर्तन का संदेश

शर्मा ने संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि, संस्थापक डॉ. हेडगेवार की जीवनी और राष्ट्र कार्य में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों का उल्लेख करते हुए पंच परिवर्तन का संदेश दिया, जिसमें –

  • स्व का बोध

  • पर्यावरण संरक्षण

  • सामाजिक समरसता

  • कुटुंब प्रबोधन

  • नागरिक कर्तव्य
    शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन के रूप में संघ शताब्दी वर्ष में देश के सभी 6 लाख 35 हजार गाँवों तक पहुँचने का लक्ष्य लेकर कार्य करेगा।

विजयादशमी उत्सव में व्यापक सहभागिता

विजयादशमी उत्सव में आजाद बस्ती क्षेत्र के साथ-साथ बाग की ढाणी, बुलका वाली दाणी, छापोला की ढाणी, रिगस्या की दाणी, पुष्पा कॉलोनी, दादू कॉलोनी, बाग मार्केट और सप्तवक्ष से आए स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।

कार्यक्रम में सैकड़ों समाजबंधु, माताएं और भगिनियाँ उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता कुमावत (नेत्र रोग विशेषज्ञ), अध्यक्ष महेश मालपानी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीराम सिरस्वा (समाजसेवी) रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version