- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राहत कार्य: पुलिस, नगर निगम और NDRF की टीम मौके पर।
घायलों को भेजा गया: सांगानेर सरकारी अस्पताल और SMS अस्पताल जयपुर।
जयपुर। सांगानेर थाना चौराहे पर स्थित श्री हरि शंकर पवित्र भोजनालय की तीन मंजिला इमारत आज शाम अचानक भरभराकर गिर गई। तीन मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के बने की संभावनाएं जताई जा रही है ।बताया जा रहा है कि यह वही जगह है जहां पहले खंडेलवाल पवित्र भोजनालय संचालित था, जिसे हनुमान पाटोदिया चलाते थे।
इमारत गिरने के समय कई लोग भीतर मौजूद थे। मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। फिलहाल दमकल विभाग, NDRF टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत के नीचे बने रेस्टोरेंट में खाना खाने और ऊपर के फ्लोर पर कुछ लोग ठहरे हुए थे। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में बिल्डिंग की पुरानी संरचना और हाल ही में हुए निर्माण कार्य को कारण बताया जा रहा है।
प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।
संभावित कारण: पुरानी इमारत की दीवारों में दरारें और बिना अनुमति के ऊपरी मंजिल का निर्माण।
- Advertisement -

















































