Home crime राय माता जी के मंदिर में अज्ञात चोरों ने चांदी के...

राय माता जी के मंदिर में अज्ञात चोरों ने चांदी के छत्र चोरी की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी प्रेम सोनी की रिपोर्ट

समदड़ी। कस्बे के रेलवे स्टेशन पचानिया बेरा भादरिया राय माता जी के मंदिर में देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दान पत्र सहित चांदी के हजारों रुपए के छत्र चुराकर ले गए ।  चांदी के छात्र वहीं दान पत्र को तोड़ने की कोशिश की लेकिन दान पात्र नहीं टूटा तो चोरों ने दान पत्र को उठाकर दूर हाईवे रोड़ पर ले जाकर तोड़ उसमें से रखी नगदी को चुरा कर ले जाने में सफल हो गए वही सुबह जब मंदिर पुजारी शंकर लाल प्रजापत पूजा करने के लिए मंदिर आए तो ताले टूटे हुए देख इसकी जानकारी आसपास ग्रामीणों को दी ग्रामीण मौके पर पहुंचे वही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर मंदिर में लगे सीसीटीवी कमरे में जिसमें चोरी की पूरी र्वादात कैद हो गई और चोरी करने आए चोर का वीडियो भी साफ तौर से सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है ।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज लिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है वही जानकारी के लिए बता दे की इसी मंदिर में कुछ महीनो पूर्व पहले भी इसी मंदिर में चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल साबित हुई आए दिन चोर मंदिरों को एवं सुने पड़े मकान को निशाना बना रहे हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है पुलिस चोरियो का खुलासा समय पर नहीं करने से और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि पुलिस को अब नए सिरे से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए सहित 112 गाड़ी भी उपलब्ध करवाई गई है जिससे कि दूर दराज से पुलिस की गाड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे की पेएनी नजर से कोई भी चोर उचक्का बचना पाए लेकिन पुलिस की गाड़ी रात्रि गश्त करने के बावजूद भी चोरियों पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है जिससे पुलिस के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ,

बाइट, शंकर लाल प्रजापत, पुजारी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version