Home crime शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत! बचाने आई बेटी...

शराबी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत! बचाने आई बेटी भी घायल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पति ने पत्नी के साथ कुल्हाड़ी से की मारपीट,पत्नी ने तोड़ा दम,पुत्री भी घायल
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा थानांतर्गत सुरेली गांव में पति ने शराब क़े नशे मे अपनी पत्नी के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जबकि बीच बचाव करने आई नाबालिग बच्ची भी घायल हो गई । दोनों को परिजनों द्वारा चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया ।जबकि नाबालिग बच्ची का उपचार जारी है । जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शराब के नशे में  रामसहाय रैगर ने की पत्नी की हत्या

बनेठा थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया सुरेली गांव निवासी रामसहाय रैगर पुत्र जयकिशन ने सोमवार देर रात में उसकी पत्नी काली देवी रैगर के साथ मारपीट कर दी।काली बाई का बीच बचाव करने आई उसकी नाबालिक पुत्री खुशबू बीच बचाव करने लगी।इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें परिजन बनेठा अस्पताल ले गए।वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मुख्यालय सहादत अस्पताल रैफर कर दिया। जहां काली देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिस पर उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही टोंक अस्पताल पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जबकि नाबालिग लड़की का उपचार अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलते ही उनियारा पुलिस वृताधिकारी उनियारा रघुवीर सिंह भाटी ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।वहीं फोरेंसिक व मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मौके पर पहुंच कर बारीकी से घटना के तथ्य व साक्ष्य एकत्र किए।

मृतका के परिजनों ने कराया पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
मृतका के भाई ने कराया मामला दर्ज – मृतका के भाई राजेन्द्र रैगर ने बनेठा थाने में रामसहाय रैगर पुत्र जयकिशन रैगर निवासी सुरेली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि वह उसकी बहिन कालीदेवी रैगर के साथ अक्सर मारपीट करता था।सोमवार रात को उसने धारदार हथियार से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version