समर्पण संस्था के सचिव कमल नयन खण्डेलवाल ने पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल से की मुलाकात

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

“10वां राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2025” समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आने का दिया आश्वासन

राजसमंद ।
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समर्पण संस्था के सचिव कमल नयन खण्डेलवाल ने आज राजसमंद में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पद्मश्री अवार्डी श्याम सुंदर पालीवाल (पूर्व सरपंच, ग्राम पिपलांत्री) से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी नीरू शर्मा भी साथ रहीं।


 आगामी कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण

मुलाकात के दौरान कमल जी ने पालीवाल जी को संस्था की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी और उन्हें “10वां राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2025” अवॉर्ड समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पधारने के लिए प्रार्थना पत्र भेंट किया। यह कार्यक्रम आगामी 9 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा।


  पालीवाल जी ने आमंत्रण स्वीकारा

पद्मश्री पालीवाल साहब ने समर्पण संस्था के कार्यों की सराहना की और समारोह में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। संस्था द्वारा यह सम्मान समारोह समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।


 समर्पण संस्था का उद्देश्य समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय लोगों को जोड़ना और सम्मानित करना है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here