लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
समदड़ी। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर आज रेल मंडल प्रबंधक (DRM) के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी गणपत राज मेहता एवं भाजपा समदड़ी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा के नेतृत्व में DRM का साफा-माला पहनाकर स्वागत किया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें शामिल हैं—
-
बीकानेर से बांद्रा जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 12489 को नियमित किया जाए।
-
समदड़ी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का पूर्ण निर्माण करवाया जाए।
-
यशवंतपुर-बाड़मेर रेलगाड़ी संख्या 14806 को नियमित रूप से चलाया जाए।
-
स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए मीठे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
-
समदड़ी से बाड़मेर के लिए सुबह 8–9 बजे और वापसी में बाड़मेर से शाम 4 बजे के बाद नियमित रेल सेवा शुरू की जाए।

-
मालाणी रेल संख्या 204889 को पूर्व समयानुसार सुबह 8 बजे चलाया जाए।
-
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन प्लेटफार्म पर ब्रिज का निर्माण करवाया जाए।
-
स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर पार्किंग में सुलभ कॉम्प्लेक्स की व्यवस्था की जाए।
इन मांगों को सुनकर DRM ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जायज मांगों पर कार्रवाई कर उन्हें पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर लुंबाराम मेघवाल, समाजसेवी असलाराम माली, नेमाराम चौधरी, सुरेश सुखाड़िया, हिमांशु माली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















































