Home crime समदड़ी में पुलिस ने स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त...

समदड़ी में पुलिस ने स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद पकड़ा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समदड़ी- प्रेम सोनी 

समदड़ी : क्षेत्र के सुरपुरा के पास मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार के निर्देशन में बालोतरा जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है ,उसी दरमियान देर रात्रि को जिला पुलिस अधीक्षक रमेश के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम कल्याणपुर पुलिस ने सुरुपुरा के पास पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो जिसमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की।

भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद

बालोतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्याणपुर पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने देर रात नाकेबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी रमेश कुमार के सीधे निर्देशन और नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और देर रात सुरपूरा के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को घेरा और पूछताछ करने पर तस्कर घबरा गए और पुलिस को संदेह होने पर स्कॉर्पियो की जांच पड़ताल की तो बड़ी मात्रा में अवैध डोड़ा पोस्त पाया गया वही इस पुलिस की सक्रियता और कार्यवाही देख बड़े-बड़े धुरंधर तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version