लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समदड़ी। राजकीय महाविद्यालय समदड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
छात्र प्रतिनिधि विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया कि अंबेडकर ने समाज में जाति, धर्म व वर्गभेद से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के लिए समान कानून व संविधान बनाया, जो आज देश को संगठित व मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम में सुमन्त वैष्णव, करण राणा, प्रवीण राणा, चेतन राजगुरु, राकेश, रामेश्वर राणा, माला राम, जसवंत, बाबूलाल, विनोद, मुकेश, महावीर, विवेक माली, अणदा राम सहित सभी अध्यापकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।