लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा में विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से समाजसेवी एवं उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिवस के अवसर पर नन्हे बच्चों के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एसएमएम गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड पर किया गया।
प्रतियोगिता में शहर के 6 सेंटर की 12 टीमों ने भाग लिया। मोदी ग्राउंड सेंटर की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रजनीश वर्मा और लोकेंद्र पांडया द्वारा फुटबॉल किक से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए दौड़, रस्साकशी और हूला हूप जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। फुटबॉल में रौनक, तेज सिंह, ध्रुव, मोहित और राघव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन के संयोजक अजीत जैन और विवेक नीमावत ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।















































