लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लायन्स क्लब भीलवाड़ा की आरसी/जेडसी मीटिंग में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा के होटल सेवन स्टोन, गायत्री आश्रम में लायन्स क्लब भीलवाड़ा की आरसी/जेडसी मीटिंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय तरीके से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन पवन पंवार (एडवोकेट) ने की।
मुख्य अतिथि भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ कंप्यूटर प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर अपराधों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल युग में बढ़ती साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा जैसी चुनौतियों के प्रति लोगों को सचेत किया। अपने संबोधन में एसपी धर्मेन्द्र यादव ने कहा,
“वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से अत्यधिक प्रभावित है। ऐसे में आमजन का सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।”
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सतर्कता टिप्स व्हाट्सएप के माध्यम से सभी सदस्यों को डिजिटल रूप में साझा किए। लायन्स क्लब के सेवा कार्यों की भी प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर रीजन चेयरमैन लायन विनोद सिंघवी और जोन चेयरमैन लायन चांदमल सोमाणी की आधिकारिक यात्रा भी संपन्न हुई। क्लब अध्यक्ष लायन पवन पंवार ने वर्ष 2025-26 की गतिविधियों और सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। अतिथियों ने क्लब के कार्यों की सराहना की और सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, शहर के समस्त उप अधीक्षक और थानाधिकारी (एसएचओ) सहित साइबर टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन वाइस प्रेसिडेंट लायन ललित सांखला (एडवोकेट) ने किया। अंत में सचिव लायन राजेश ढाका ने सभी पुलिस अधिकारियों, लायन सदस्यों, पदाधिकारियों और लायन लेडीज़ का आभार व्यक्त किया।













































