आदर्श सैनी समाज कोटपूतली द्वारा पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर !
आज गणेश जी को दिया न्यौता, 13 जोड़ों का होगा विवाह
कोटपूतली-( महेश सैनी)आदर्श सैनी समाज कोटपूतली द्वारा सैनी विकास संगठन (रजि.) के तत्वाधान में आगामी 12 नवंबर देवउठनी एकादशी को आयोजित होने वाले पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी क्रम में शिव मंदिर ढाणी दीपावली में पीला चावल कार्यक्रम के तहत भगवान गणेश को विवाह सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण दिया गया।

संयोजक बाबूलाल सैनी ने जानकारी दी कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि जुड़ रहे हैं और आयोजन को भव्य रूप से संपन्न कराने की तैयारियों में जुटे हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बबलू बबेरवाल, शाहपुरा अध्यक्ष साधुराम सैनी, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सैनी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सैनी, उमरावप्रसाद सैनी, संजय दहिया, आनंद दुवारिया, बिल्लूराम सैनी, यूथ अध्यक्ष रामकुमार सैनी, रामस्वरूप सैनी, रामअवतार मिस्त्री, रामरतन सैनी, सुवालाल सैनी, गंगाराम सैनी, कुलदीप सैनी (बानसूर), गोवर्धन सैनी, सुनील तौदवाल, विजय दहिया, ओमप्रकाश सैनी, लखन सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


















































