सरदारगढ़ के सैकड़ों कावड़ियों ने काबरी महादेव मन्दिर मैं किया जलाभिषेक

0
427
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द। गौतमशर्मा ब्यूरो चीफ

सरदारगढ़ के सैकड़ो कावड़ियों ने गांव में सुख शांति एवं अमन चैन की कामना को लेकर 10किमी पैदल कावड़ यात्रा निकाल काबरी महादेव मन्दिर पहुचे कावड़ के जल से किया जलाभिषेक।

हर हर महादेव मंदिर के जयकारे गूंजे।

राजसमंद। जिले के सरदारगढ़ के सैकड़ो कावड़ियों ने आज गांव में सुख समृद्धि एवं अमन चैन की कामना को लेकर बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा निकाली । प्रशाशक सरपंच प्रवीण मेवाड़ा ने बताया कि कावड़ यात्रा शहर के प्रभु चारभुजा नाथ मंदिर से पूजा अर्चना के साथ रवाना हुई । ढाई सौ कावड़िया अपने कंधे पर कावड़ लिए हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे ।  उनके साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए । कावड़ यात्रा शहर में गली ,मोहल्ले में गुजरने के दौरान ग्रमीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया , वहीं डीजे के धार्मिक भजनों पर कावड़िया भजन कीर्तन करते हुए थिरकते हुए चल रहे थे । ऐसे में सरदारगढ़ से लेकर काबरी महादेव मंदिर तक करीब 10 किलोमीटर की परिधि में माहौल पूरी तरह धर्म हो गया।  वहीं अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आमेट थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत व कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल बरकट मय पुलिस जाप्ता  कावड़ियों के साथ चले ।  कावड़ यात्रा में हर समुदाय के छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक महिला पुरुष शामिल हुए।  कावड़ यात्रा में आगे की ओर बर्फ के  शिवलिंग की झांकी भी सजाई ग।  शिव भक्त भगवा ध्वज लिए बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बीच रास्ते में जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी ने जलपान व अल्पाहार करवाया,
बाद में कावड़ यात्रा का मंदिर परिसर पर पहुंचने के बाद पुजारी द्वारा कावड़ की विशेष पूजा अर्चना की। बाद में कावड़ के जल से शिवजी का जलाभिषेक किया गया । वहीं जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। इस दौरान सरदारगढ़ तहसीलदार पारसमल बुनकर मय जाप्ता मौजूद रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here