लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से बड़ी खबर | SIT का गठन
अब कोई नहीं बचेगा कोई भी दोषी
जोधपुर । (दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ) कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़े बहुचर्चित मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बढ़ते दबाव और गंभीर आरोपों के बीच पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस फैसले को प्रशासन का कड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है।
एसपी की होगी जिम्मेदारी
अब यह मामला किसी एक थाने या अधिकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रकरण की जांच SIT की सख्त निगरानी में की जाएगी। संकेत साफ हैं—अब लापरवाही या लीपापोती की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।
SIT की कमान
एसीपी छवि शर्मा को SIT का प्रमुख नियुक्त किया गया है, जिन पर निष्पक्ष और गहन जांच की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
SIT में शामिल जांच टीम शकील अहमद – SHO, मुख्य जांच अधिकारी, राजीव भादू – SHO,प्राची गुर्जर – सब इंस्पेक्टर ,राकेश – ASI, साइबर एक्सपर्ट ,जगदीश – कांस्टेबल,दलाराम – कांस्टेबल, भगाराम – कांस्टेबल,महेंद्र – कांस्टेबल,रघुवीर – कांस्टेबल, कलावती – महिला कांस्टेबल
तकनीकी, कानूनी और साइबर एंगल से हर पहलू की जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, SIT को तकनीकी, कानूनी और साइबर एंगल से हर पहलू की जांच के पूरे अधिकार दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुराने रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और संबंधित लोगों से गहन पूछताछ की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि प्रशासन अब इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में जांच के दायरे में और नाम सामने आ सकते हैं।
मामले से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए जुड़े रहें।








































