Home accident सड़क पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, महिंद्रा थार जब्त

सड़क पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, महिंद्रा थार जब्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/रोल (प्रदीप कुमार डागा)। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टंट वीडियो पर कार्रवाई करते हुए नागौर पुलिस ने खतरनाक स्टंट कर वाहन चलाने वाले युवक राजूराम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी समारोह के दौरान सड़क पर डीजे के आगे अपनी महिंद्रा थार से खतरनाक तरीके से लहराते हुए स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त महिंद्रा थार वाहन को जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि इससे न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरा होता है। नागौर पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version