Home latest अमरपुरा में संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण, किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

अमरपुरा में संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण, किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। कृषि विज्ञान केंद्र, अठियासन द्वारा ग्राम अमरपुरा में संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 40 किसानों ने भाग लिया

कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गोपीचंद सिंह ने किसानों को उर्वरकों के सही और वैज्ञानिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने से फसल उत्पादन बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है

इस दौरान CAZRI के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश मीणा ने उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए नियंत्रित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को मिट्टी और पानी की जांच करवाने की सलाह दी, ताकि उर्वरकों का उपयोग वैज्ञानिक तरीके से किया जा सके।

वहीं काजरी के वैज्ञानिक डॉ. संदीप ने बागवानी फसलों में उर्वरकों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता बताते हुए किसानों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में केवीके के पशु वैज्ञानिक बुधाराम चौधरी ने वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया और किसानों को गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version