सचिवालय में उप शासन सचिव रहे रमेश चंद्र शर्मा का निधन

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विधानसभा में उपनिदेशक पीआर लोकेश शर्मा को पितृ शोक

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उपनिदेशक पी.आर. पद पर कार्यरत डॉ. लोकेश चंद्र शर्मा के पूज्य पिताजी रमेश चंद्र शर्मा का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे राजस्थान सचिवालय में उप शासन सचिव पद से सेवानिवृत्त थे। परिवारजनों के अनुसार, रमेश चंद्र शर्मा लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार सहित प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा का अंतिम संस्कार आज सायं 5:30 बजे जयपुर के मालवीय नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here