Home latest सचिन पायलट  जन्म दिवस  साँवरिया सेठ मंदिर  में मनाएगी युवा कांग्रेस

सचिन पायलट  जन्म दिवस  साँवरिया सेठ मंदिर  में मनाएगी युवा कांग्रेस

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर। संवाददाता: नितिन मेहरा
राजस्थान युवा कांग्रेस 7 सितंबर को सचिन पायलट का जन्म दिवस चित्तौड़गढ़ स्थित साँवरिया सेठ मंदिर में धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेशभर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुँचेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया का अजमेर जिले के नसीराबाद दिलवाड़ी में यूथ कांग्रेस दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष पवन ओड ने पूरी कार्यकारिणी सहित माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीनाथ जी की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद भी लिया।

अध्यक्ष पवन ओड ने बताया कि यूथ कांग्रेस दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है और आमजन की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन भी करती रही है। विधायक पूनिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में चित्तौड़गढ़ स्थित साँवरिया सेठ मंदिर पहुँचें और सचिन पायलट का जन्म दिवस उत्साहपूर्वक मनाएँ।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा, NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारु, कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष ऋषभ पटेल, पार्षद नरेश सारवान, विधानसभा उपाध्यक्ष रवि यादव, संगठन प्रभारी सत्य नारायण लखन, महासचिव राजू जेलिया, योगेश गोठवाल, सचिव राहुल गुर्जर, सन्नी तनवानी, सोनू तंवर, गौरव, महेन्द्र धानका, दीपेश हरियाला, भारत खींची, शैन मसीह, शब्बीर खान, ध्रुविका सिशोदिया, सबा भामोरिया, योगेश टांक, राहुल चरनाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version