सावरड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा टीम का अभाव, एएनएम का तबादला होने से भी लोग परेशान

0
145
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी से प्रेम प्रकाश सोनी की रिपोर्ट

समदड़ी क्षेत्र के सावरडा गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र दो महीनों से ताले में बंद पड़ा है क्योंकि यहां पर पहले एएनम लीला देवी लगी हुई थी लेकिन कुछ लोगों ने उनकी शिकायतें कराकर डेपुटेशन पहले *राखी और उसके बाद मोकंन्डी* वहीं मोकंन्डी से फिर समदड़ी करवा दिया गया । गांव वालों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार विधायक एवं उच्च अधिकारियों तक की लेकिन किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की जा रही हैं ।

गांव वालों का कहना है की  लीला देवी एएनएम को फिर से सावरड़ा ही लगाया जाए।  लोगों का कहना है की कई प्रदेशों में और राजस्थान में भी फिर से कोरोना के नये वायरस ने दस्तक दी है, लोगों को इसका खतरा भी सता रहा है । लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र सावरडा में कोई एएनएम या कोई कंम्पांडर या डॉक्टर नहीं होने की वजह से इलाज के लिए दूर दराज समदड़ी या बालोतरा या फिर जोधपुर जाना पड़ता है । ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अगर लीला देवी एएनएम को पुन : सवारडा के उप स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाए नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।  ग्रामीणों ने कहा की एएनएम स्थानीय लोगों की बोली भाषा भी पहचानती है  और अपना काम जिम्मेदारी से करती है। यदि उसका फिर से यहां तबादला नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगें जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मौसमी बीमारियों से भी लोग परेशान

इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है कई प्रकार की मौसमी बीमारियों का खतरा गर्मी की वजह से सता रहा है लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र तो बनाया गया  है। पिछले दो महीनों से  चिकित्सा स्टॅाफ ही नहीं है। डॅाक्टर, नर्स, कंपाडर और एएनएम तक नहीं है ऐसे में इसे खोलने का क्या फायदा। विधायक और प्रशासन को इस संदर्भ में जल्दी एक्शन लेना चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here