सात दिवसीय राजीविका राजसखी मेले 2025 का हुआ भव्य समापन

0
239
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महिलाओं के आर्थिक एवं  सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ राजसखी मेला

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। जिले  में आयोजित सात दिवसीय राजीविका राजसखी मेला 2025 का आज भव्य समापन हुआ। इस मेले का आयोजन महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्द्धन और स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया था। समापन समारोह में जिले के कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया मौजूद रहीं। उनके साथ ही कोषाध्यक्ष टीना रोलानिया, लोक अभियोजक रघुनंदन सिंह कानावत, गोपाल डाड, भगवान सिंह राणावत, सुनील पारीक, स्वीटी लालवानी, जिला परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तोलंबिया, प्रदेश अध्यक्ष कार्मिक संगठन अमित जोशी और जिला प्रबंधक राजीविका रामप्रसाद शर्मा भी समारोह में उपस्थित रहे।

समापन दिवस पर विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आसिंद और बदनोर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच खेला गया, जिसमें बदनोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा, संगीत कुर्सी प्रतियोगिता में दोनों ब्लॉकों की महिलाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। सात दिनों तक चले इस मेले के दौरान आयोजित कबड्डी लीग, मटका दौड़, संगीत कुर्सी और अन्य प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।संगीत कला केंद्र से कुमकुम तिवारी और अंशी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here