लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा | राजसमन्द
राजसमन्द। जिला सूचना कार्यालय राजसमन्द में साकेत साहित्य संस्थान की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष वीणा वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्थान के सत्र 2026–27 के लिए कार्यकारिणी के विस्तार पर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में अध्यक्ष वीणा वैष्णव, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, महासचिव कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा, संगठन सचिव बख्तावर सिंह चुंडावत सहित समिति सदस्य चंद्रशेखर नारलाई, अन्नु राठौड़ “रुद्रांजली”, डॉ. संपत रेगर एवं दिनेश सालवी उपस्थित रहे।
नव कार्यकारिणी द्वारा दिनेश श्रीमाली को सभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में शिक्षाविद डॉ. राकेश तैलंग, संस्थापक सदस्य विजय सिंह राव तथा वरिष्ठ एवं बाल साहित्यकार कुसुम अग्रवाल को शामिल किया गया।
महासचिव कमल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के मार्गदर्शक मंडल में जिला जनसंपर्क एवं सूचना अधिकारी प्रवेश परदेशी, छगनलाल प्रजापत, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, छैलबिहारी शर्मा, राजकुमार दक एवं राधेश्याम शर्मा “सत्यराही” को मनोनीत किया गया है।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में—
-
एडवोकेट विशाखा तिवारी को जिला महिला मंत्री
-
अन्नु राठौड़ “रुद्रांजली” को मीडिया प्रचार-प्रसार मंत्री
-
दिनेश सालवी को सहसचिव
-
चंद्रशेखर नारलाई को गोष्ठी प्रभारी
-
डॉ. संपत रेगर को सह-गोष्ठी प्रभारी
-
माधवलाल जटिया को आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी
के रूप में दायित्व सौंपे गए।
बैठक के अंत में महासचिव कमल अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और साकेत साहित्य संस्थान की ओर से नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



















































